कुरुक्षेत्र, हरियाणा

कुरुक्षेत्र के बारे में जानकारी

कुरुक्षेत्र हरियाणा का एक बहुत ही ऐतिहासिक नगर है, यह २९ डिग्री ९६५७१७ मिनट उत्तर से लेकर ७६ डिग्री ८३७००६ मिनट पूर्वी कॉऑर्डिनेट्स पर बसा हुआ है, इस नगर का सम्पूर्ण क्षेत्रफल १५३० वर्ग किलोमीटर यानि की ५९० वर्ग माइल्स है, यहाँ की जनसंख्या २०११ की जंगड़ना के अनुसार 964655 है, और जनसँख्या घनत्व ६४० व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, यहाँ की प्रमुख क्षेत्रीय भाषा हरिणावी है वैसे पंजाबी और हिंदी भाषा काफी प्रचलन में है, पिनकोड १३६११८, एसटीडी कॉड ०७४४ है, वहां रजिस्ट्रेशन “हरियाणा ०७” से शुरू होता है।

कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जिला और उसका मुख्यालय है। यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अम्बाला, यमुना नगर, करनाल और कैथल से घिरा हुआ है  इसका शहरी इलाका एक अन्य एटिहासिक स्थल थानेसर से मिला हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण हिन्दू तीर्थस्थल है। लोगो का कहना है कि यहीं महाभारत की लड़ाई हुई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं ज्योतिसर नामक स्थान पर दिया था। कहा जाता है कि यहाँ स्थित विशाल तालाब का निर्माण महाकाव्य महाभारत में वर्णित कौरवों और पांडवों के पूर्वज राजा कुरु ने करवाया था। कुरुक्षेत्र नाम ‘कुरु के क्षेत्र’ का प्रतीक है।

कुरुक्षेत्र का नक्शा

कुरुक्षेत्र का नक्शा गूगल मैप पर

कुरुक्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थान एवम पर्यटन स्थल

ब्रह्मसरोवर

सन्निहित सरोवर

भद्रकाली मन्दिर

ज्योतिसर

पिहोवा

श्री स्थानेश्वर महादेव मन्दिर

 

कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर श्री स्थानेश्वर महादेव मन्दिर स्थित है। लोक मन्यता है कि महाभारत के युद्ध से पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन समेत यहा भगवान शिव की उपासना कर अशिर्वाद प्राप्त किया था। इस तीर्थ की विशेषता यह भी है कि यहा मन्दिर व गुरुद्वरा एक हि दिवार से लगते है। यहा पर हजारो देशी विदेशी यात्री दर्शन हेतु आते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *