अम्बाला, जानकारी, नक्शा और दर्शनीय स्थल

अम्बाला के बारे मे जानकारी

अम्बाला शहर भारत के हरियाणा राज्य का एक मुख्य एवं ऐतिहासिक शहर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से दो सौ किलो मीटर उत्तर की ओर शेरशाह सूरी मार्ग  पर स्थित है। अम्बाला नाम की उत्पत्ति शायद महाभारत की अम्बालिका के नाम से हुई होगी। अम्‍बाला को विज्ञान नगरी कह कर भी पुकारा जाता है कयोंकि यहां वैज्ञानिक उपकरण उद्योग केंद्रित है। भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का लगभग चालीस प्रतिशत उत्‍पादन अम्‍बाला में ही होता है। एक अन्‍य मत यह भी है कि यहां पर आमों के बाग बगीचे बहुत थे, जिससे इस का नाम अम्‍बाला पड़ गया।

अंबाला छावनी एक प्रमुख रेलवे जंकशन है। अंबाला जिला हरियाणा एंव पंजाब भारत के राज्यों की सीमा पर स्थित है। अंबाला छावनी देश का प्रमुख सैन्य आगार है

अम्बाला का नक्शा

अम्बाला का नक्शा गूगल मैप

अम्बाला शहर दर्शनीय स्थल

हनुमान मंदिर, पटेल पार्क, टीले वाला मंदिर, सीसगंज गुरुद्वारा, बादशाही बाग गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मंजी साहिब, होली रीडिमर चर्च, रानी का तालाब, अंबिका देवी मंदिर, जैन मंदिर आदि