सिरसा, जानकारी, नक्शा और दर्शनीय स्थल

सिरसा के बारे मे जानकारी

सिरसा जिला, हरियाणा का सबसे बड़ा जिला है, ये पहले दूसरे नम्बर पर आता था क्षेत्रफल में पर चरखी दादरी बनने के बाद ये जिला क्षेत्रफल में १ नम्बर पर आ गया, यह राष्ट्रिय राजमार्ग ९ पर स्थित है और दिल्ली से मात्र २५० किलोमीटर दूर है , इसका नाम सिरसा, संस्कृत के शब्द शैरीषक से बना है।

सिरसा का नक्शा

Sirsa Ka Naksha गूगल मैप पर

सिरसा शहर के दर्शनीय स्थल

जब भी सिरसा जाएं तो वहां कगदाना में स्थित राम देव मंदिर में भी अवश्‍य जाएं। जैसा कि नाम से ही स्‍पष्‍ट है कि यह मंदिर बाबा राम देवजी को समर्पित है यहां आकर रामनगरिया में हनुमान मंदिर और चोरमार खेरा में गुरूद्वारा गुरू गोविंद सिंह की यात्रा भी अवश्‍य करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सिक्‍ख गुरू अपनी रात यहीं बिताते है। यहां डेरा बाबा सारसाई नाथ मंदिर है, इस मंदिर को सिरसा में हिसार द्वार के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण सारसाई नाथ ने करवाया था, जो एक प्रमुख गुरू या ऋषि थे,

सिरसा की भोगोलिक स्थिति

सिरसा का क्षेत्रफल ४२७७ वर्ग किलोमीटर है, इसके अक्षांश और देशांतर २९ डिग्री ५३ मिंट उत्तर और ७५ डिग्री पूर्व में है, सिरसा में ४ तहसील है सिरसा, डबवाली, रानिया, और ऐलनाबाद है, यहाँ की जनसँख्या १,११६,६४९, जनसँख्या घनत्व २६० व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, शहरी जनसँख्या २६.२८% है।

सिरसा की अन्य जानकारिया

सिरसा के संसद सदस्य चरनजीत सिंह रोरी है, पिन कोड १२५०५५, एसटीडी कोड ०१६६६, वाहन का पंजीकरण हरियाणा २४ से होता है, यहाँ पर साक्षरता ६०.५५% है और स्त्री पुरुष का अनुपात ९९९ प्रति १००० है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *