झज्जर, हरियाणा

झज्जर का इतिहास एवम झज्जर की अन्य जानकारियां

झज्‍जर की स्थापना छज्जु नाम के एक जाट ने की थी। पहले इसका नाम ‘छज्जु नगर’ था लेकिन बाद में यह झज्जर हो गया। हरियाणा में स्थित झज्जर बहुत सुन्दर पर्यटन स्‍थल है। यह दिल्ली से लगभग 65 किमी. की दूरी पर स्थित है।

हरियाण के दो मुख्य शहर बहादुरगढ़ और बेरी है। बहादुरगढ़ की स्थापना राठी जाटों ने की थी। पहले बहादुरगढ़ को सर्राफाबाद के नाम से जाना जाता था। पिछले दिनों बहादुरगढ़ का तेजी से औद्योगिकरण हुआ है। बेरी इसका दूसरा मुख्य शहर है। यहां भीमेश्वरी देवी का प्रसिद्ध मन्दिर है। इस मन्दिर में पूजा करने के लिए देश-विदेश से पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। मन्दिरों के अलावा पर्यटक यहां पर भिंडावास पक्षी अभ्यारण घूमने भी जा सकते हैं।

झज्जर हरियाणा का एक जिला है और एक महत्वपूर्ण शहर भी है, यह 15 जुलाई १९९७ को रोहतक जिले से कुछ तहसीलो और उपमंडलों को निकल क्र बना है, इसके कॉऑर्डिनेट्स २८ डिग्री ६2 मिनट उत्तर से लेकर ७६ डिग्री ६५ मिनट पूर्व तक है, इस शहर की समुद्र तल से ऊंचाई २२० मीटर है, २०११ की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसँख्या ३९ हजार ८ सौ २७ है

झज्जर का नक्शा

झज्जर का नक्शा गूगल मैप पर

 

झज्जर शहर दर्शनीय स्थल

  • भिंडावास पक्षी अभ्यारण
  • भीमेश्वरी देवी मन्दिर
  • बुआ का गुम्बद
  • झज्जर स्थित १०१ फुट ऊँची शिव की मूर्ति