सोनीपत, जानकारी, नक्शा और दर्शनीय स्थल

सोनीपत के बारे मे जानकारी

सोनीपत या सोनीपत शहर, इसका नाम पांडवो ने स्वर्णप्रस्थ या सुवर्णप्रस्थ रखा था , आज ये हरियाणा का जिला है और दिल्ली से २० किलोमीटर दूर है, इसको भी भारतीय राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, १९७२ में सोनीपत को रोहतक जिले से निकाल कर बनाया गया था, यह यमुना नदी के किनारे बसा है।

सोनीपत का नक्शा

Sonipat ka Naksha गूगल मैप पर

सोनीपत की भोगोलिक जानकारी

सोनीपत के अक्षांस और देशांतर २८ डिग्री ९९० मिनट उत्तर में और 77 डिग्री ०२२ मिनट पूर्व में है, इसका क्षेत्रफल २२६० वर्ग किलोमीटर है, शहर समुद्र तल से २२४ मीटर की ऊंचाई पर है, जनसँख्या १२७८८३०, जनसँख्या घनत्व ५७०, शहरी जनसँख्या ३२१४३२ है, साक्षरता ७३.७१% है, और स्त्री पुरुष अनुपात ८३९/१००० है, इसमें ४ तहसील है जो इस प्रकार है सोनीपत, खरखौदा,गोहाना, गन्नौर।

सोनीपत की अन्य जानकारी

सोनीपत स्वयं लोकसभा क्षेत्र है और इसके अंदर ६ विधान सभा क्षेत्र आते है जो इस प्रकार है गनौर, राइ, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना, बरोदा, यहाँ से २ राष्ट्रिय मार्ग गुजरते है राष्ट्रिय राजभर १ और ७१, यहाँ का पिन कोड १३१००१ और एसटीडी कोड ०१३० है, वाहन पंजीकरण संख्या हरियाणा 10, व्यावसायिक वाहनों के लिए हरियाणा ६९ और तत्कालीन में हरियाणा ९९ नम्बर दे दिया जाता है

सोनीपत शहर के दर्शनीय स्थल

सोनीपत का प्रमुख आकर्षण ख्वाजा खिज्र की कब्र है। यह कब्र इब्राहिम लोधी के शासन काल के सन्त और उनके पुत्र के पनाह की अन्तिम स्थान थी। एक ऊँचे चबूतरे पर निर्मित यह कब्र 1522 से 1525 ई0 में बनाई गई थी। यह उन चुनिन्दा इमारतों में से है जिनमें लाल बलुये पत्थर के साथ-साथ कंकड़ के टुकड़ों का प्रयोग किया गया है। कब्र भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *