महेन्द्रगढ़, हरियाणा

महेन्द्रगढ़ के बारे मे जानकारी

महेंद्रगढ़, हरियाणा का एक समृद्ध शहर है, यह समुद्रतल से २६२ मीटर यानि की ८६० फिट ऊंचाई पर है, इसका कॉऑर्डिनेट्स २८ डिग्री २८ मिनट उत्तर से लेकर ७६ डिग्री १५ मिनट पूर्व तक है, महेंद्रगढ़ गुडगाँव के काफी पास है और यहाँ की जनसंख्या मात्र ३० हजार है, यहाँ पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन का क्रमांक ‘हरियाणा ३४’ से शुरू होता है और पोस्टल कोड १२३०२९ है।

महेन्द्रगढ़ हरियाणा में स्थित है यह महेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय है। पहले यहां पर पृथ्वीराज चौहान के वंशज अंगपाल का साम्राज्य था। बाद में इस पर मराठों, झज्जार के नवाबों और ब्रिटिश शासकों ने भी शासन किया। महेन्द्रगढ़ की स्थापना १९४८ ई. में की गई थी। नारनौल, दादरी और महेन्द्रगढ़ इसके प्रमुख शहर हैं। इसके उत्तर में भिवानी व रोहतक, पूर्व में रेवाड़ी व अल्वर, दक्षिण में सीकर व जयपुर और पश्चिम में सीकर व झंझनू स्थित है। पिछले दिनों महेन्द्रगढ़ की दादरी तहसील को भिवानी में और गुड़गांव के भिवानी को महेन्द्रगढ़ में जोड़ा गया है। यहां के निवासी बडे हंसमुख और मिलनसार हैं। वह अपने यहां आने वाले यात्री का स्वागत बड़ी गर्मजोशी से करते हैं। पर्यटकों को यहां कहीं भी बोरियत या नीरसता का सामना नहीं करना पड़ता।

महेन्द्रगढ़ का नक्शा

महेन्द्रगढ़ का नक्शा गूगल मैप पर

महेन्द्रगढ़ शहर दर्शनीय स्थल

महेन्द्रगढ़ अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। जल महल, चोर गुम्ब, बीरबल का छाता, शाह विलायत का मकबरा, इब्राहिम खान का मकबरा, नसीबपुर, शाह कुली खान का मकबरा, चामुण्डा देवी मन्दिर