फ़रीदाबाद, हरियाणा

फ़रीदाबाद  के बारे मे जानकारी

फरीदाबाद के कोऑर्डिनेट्स २8 डिग्री ४२११ मिनट उत्तर से ७७ डिग्री ३०७८ मिनट पूर्व तक है, इसका क्षेत्रफल ७४२.९ वर्ग किलोमीटर है, यानि की २८६.८ वर्ग माइल्स, समुद्र तल से ऊंचाई १९८ मीटर या ६५० फिट, २०११ की जनगणना के अनुसार १४ लाख, ४ हजार ६ सौ ५३ है और जनसँख्या घनत्व २४२१ व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, फरीदाबाद की आधिकारिक भाषा हिंदी, हरियानवी और पंजाबी है, एसटीडी कॉड और पिन कॉड क्रमश ०१२९ और १२१००१ है, वहां रजिस्ट्रेशन के लिए ‘हरियाणां ५१’ ‘हरियाणा २९’ और व्यवसायिक वाहनों के लिए ‘हरियाणा ३८’ है।

फ़रीदाबाद का इतिहास

फ़रीदाबाद भारत के  हरियाणा प्रदेश का प्रमुख शहर है। यह फ़रीदाबाद जिले में आता है। इसे 1607 में शेख फरीद, जहांगीर के खजांची ने बनवाया था। उनका मकसद यहां से गुजरने वाले राजमार्ग की रक्षा करना था। यह दिल्ली से 25 किलोमीटर दक्षिण मे स्थित है। 15 अगस्त 1979 में यह हरियाणा का 12वां जिला बना। आज फ़रीदाबाद अपने उद्यॉगों के लिए प्रसिद्ध है।  उन्होंने यहां किले और मस्जिद का निर्माण भी कराया था। समय के साथ यहां की आबादी बढ़ती गई और इसका विकास होता गया।  हरियाणा की आय का 60 प्रतिशत हिस्सा फरीदाबाद से ही आता है।

फ़रीदाबाद  का नक्शा

गूगल मैप की सहायता से बना फरीदाबाद का नक्शा

फरीदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल

  • बधकल झील
  • सूरजकुंड टूरिस्ट परिसर
  • शिर्डी साई बाबा मंदिर
  • इस्कॉन मंदिर
  • सूरजकुंड झील
  • राजा नाहर सिटी पैलेस
  • धौज झील आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *