Where is Karnal in Haryana

कर्नल हरियाणा का एक जिला है और एक महत्वपूर्ण शहर भी है, यह चंडीगढ़ से मात्र १२६ किलोमीटर दूर है और यमुना नदी के किनारे पर स्थित है, यहाँ के विधायक श्री मनोहर लाल खट्टर ही इस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री है, इसके कॉऑर्डिनेट्स २९ डिग्री ६९ मिनट उत्तर से लेकर ७६ डिग्री ९८ मिनट पूर्व तक है, २०११ की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसँख्या २ लाख ८६ हजार ८ सौ २७ है, पिन कॉड १३२००१, वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक ‘हरियाणा ०५’ से शुरू होता है, यहाँ की साक्षरता ७५.०५% है एयर यहाँ पर महिलाओ की संख्या पुरुषो से ज्यादा है।

करनाल का इतिहास

करनाल यमुना नदी के किनारे स्थित है। घरौंड़ा, नीलोखेड़ी, असन्ध, इन्द्री और तरावड़ी इसके मुख्य दर्शनीय स्‍थल हैं। करनाल में अनेक फैक्ट्रियां हैं। जिसमे  में वनस्पति तेल, इत्र और शराब तैयार की जाती है। इसके अलावा यह अपने अनाज, कपास और नमक के बाजार के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर प्रमुख धान की खेती की जाती है। और इसका निर्यात विदेशों में किया जाता है। यात्री यहां पर अनेक पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। इनमें कलन्दर शाह गुम्बद, छावनी चर्च और सीता माई मन्दिर आदि प्रमुख हैं। करनाल शहर को महाभारत के राजा कर्ण ने बसाया था। करनाल पर नादिरशाह ने मुग़ल बादशाह मुहम्मदशाह को हराया था। 1805 ई. में अंग्रेज़ों ने इस पर अपना अधिकार कर लिया।

करनाल का नक्शा

करनाल शहर दर्शनीय स्थल

-कलन्दर शाह गुम्बद, छावनी चर्च, कर्ण जलाशय, सीता माई मन्दिर, कंजपुरा, तरावड़ी, बास्थली,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *